Lyrics - संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, Sangathan gadhe chalo , Supath par badhe chalo - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 11, 2025

Lyrics - संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, Sangathan gadhe chalo , Supath par badhe chalo

Lyrics - संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, Sangathan gadhe chalo , Supath par badhe chalo

संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, 

भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो।। 

युग के साथ मिल के सब, कदम बढ़ाना सीख लो, 

एकता के स्वर में गीत गुनगुनाना सीख लो,

भूल कर भी सुख में जाति, पंथ की न बात हो, 

भाषा प्रांत के लिए, कभी न रक्तपात हो, 

 फूट का भरा घड़ा है, फोड़ कर बढ़े चलो।। 

भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो।। 

आ रही है आज चारों ओर से यही पुकार, 

हम करेंगे त्याग मातृभूमि के लिए अपार, 

कष्ट जो मिलेंगे मुस्कुरा के सब सहेंगे हम, 

देश के लिए सदा जिएंगे और मरेंगे हम, 

देश का ही भाग्य अपना भाग्य है ये सोच लो।। 

भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किये चलो।।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad