Lyrics - कभी न रोक सके है हमको आँधी और तूफान , Kabhi na rok sake he humko Andhi or tufan - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 11, 2025

Lyrics - कभी न रोक सके है हमको आँधी और तूफान , Kabhi na rok sake he humko Andhi or tufan

Lyrics - कभी न रोक सके है हमको आँधी और तूफान , Kabhi na rok sake he humko Andhi or tufan

कभी न रोक सके हैं हमको आँधी और तूफान, 

देशभक्ति के मतवाले हम बालक वीर जवान।। 

हम सब भारत माँ के बच्चे आशा हिम्मत वाले, 

हम हैं नन्हें वीर सिपाही कभी न झुकने वाले, 

जितने जग में शत्रु मित्र हैं, उनकी है पहचान।। 

जिस धरती की गोदी में हम पलकर बड़े हुए हैं, 

घुटनों के बल सरक-सरक कर जिस पर खडे़ हुए हैं, 

उसी धरा की धूल में खेले है भगवान।। 

जब-जब कोई शत्रु हमारा भिड़ने आया, 

पाक चीन जैसे दुष्टों को हमने खूब छकाया, 

टकराकर हो गए चूर सब भागे लेकर जान।।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad