Lyrics with MP3 : चन्दन है इस देश की माटी , Chandan Hai Is Desh Ki Mati - - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 24, 2025

Lyrics with MP3 : चन्दन है इस देश की माटी , Chandan Hai Is Desh Ki Mati -

चंदन है इस देश की माटी Chandan Hai Is Desh Ki Mati" एक प्रसिद्ध देशभक्ति गीत है जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है

चन्दन है इस देश की माटी,

तपोभूमि हर ग्राम है।

हर बाला देवी की प्रतिमा,

बच्चा-बच्चा राम है॥

हर शरीर मन्दिर सा पावन,

हर मानव उपकारी है।

जहाँ सिंह बन गये खिलौने,

गाय जहाँ माँ प्यारी है।

जहाँ सवेरा शंख बजाता,

लोरी गाती शाम है।

हर बाला देवी की प्रतिमा,

बच्चा-बच्चा राम है॥

जहाँ कर्म से भाग्य बदलते,

श्रम निष्ठा कल्याणी है।

त्याग और तप की गाथाएँ,

गाती कवि की वाणी है॥

ज्ञान जहाँ का गंगा जल सा,

निर्मल है अविराम है।

हर बाला देवी की प्रतिमा,

बच्चा-बच्चा राम है॥

जिसके सैनिक समर भूमि में,

गाया करते गीता हैं।

जहाँ खेत में हल के नीचे,

खेला करती सीता हैं।

जीवन का आदर्श यहाँ पर,

परमेश्वर का धाम है।

हर बाला देवी की प्रतिमा,

बच्चा-बच्चा राम है ॥


चन्दन है इस देश की माटी,

तपोभूमि हर ग्राम है।

हर बाला देवी की प्रतिमा,

बच्चा-बच्चा राम है ॥

शीर्षक: चंदन है इस देश की माटी

 * प्रकार: देशभक्ति गीत

 * विषय: भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत, देशभक्ति, नैतिक मूल्य।

यह गीत भारत की पवित्र भूमि, सांस्कृतिक समृद्धि, और नैतिक मूल्यों का वर्णन करता है। इसमें भारत के हर गाँव को तपोभूमि और हर बच्चे को राम का अंश बताया गया है। यह गीत त्याग, तपस्या, और कर्म के महत्व को भी बताता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad