Lyrics : हे शारदे माँ, ,Hey Sharde Maa प्रार्थना सरस्वती वंदना - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 31, 2025

Lyrics : हे शारदे माँ, ,Hey Sharde Maa प्रार्थना सरस्वती वंदना

Lyrics : हे शारदे माँ, ,Hey Sharde Maa प्रार्थना सरस्वती वंदना 

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तार दे माँ हे शारदे माँ॥

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे

हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे

हम है अकेले, हम है अधूरे

तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तार दे माँ॥

मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी

वेदों की भाषा, पुराणों की बानी

हम भी तो समझे, हम भी तो जाने

विद्या का हमको अधिकार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तार दे माँ॥


तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे

हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे

मन से हमारे मिटाके अँधेरे

हमको उजालों का संसार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तार दे माँ॥


शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ॥

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad