रुड़की के रेयांश त्यागी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE को उत्तीर्ण किया । All India Sainik School - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 6, 2025

रुड़की के रेयांश त्यागी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE को उत्तीर्ण किया । All India Sainik School

रुड़की : रुड़की के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले होनहार बालक रेयांश त्यागी Reyansh Tyagi ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल All India Sainik School प्रवेश परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की। 

AISSEE Reyansh Tyagi All India Sainik School

रेयांश त्यागी वर्तमान में रुड़की के सैनिक पब्लिक स्कूल Army public school No 1 Roorkee में कक्षा 6 के छात्र हैं। उल्लेखनीय है कि रेयांश त्यागी शुरू से ही पढ़ाई में होशियार और अनुशासित रहे । रेयांश त्यागी अपने शिक्षकों और सहपाठियों के बीच एक प्रेरणादायी छात्र के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी इस सफलता में उनके परिवार, विशेष रूप से माता का गहरा योगदान रहा है। परिवार ने अपने एकलौते बेटे को न केवल अच्छे संस्कार दिए हैं बल्कि उसकी शिक्षा व विकास में भी पूर्ण सहयोग दिया है। रेयांश की माता सारिका त्यागी ने बेटे की सफलता को ही अपना जीवन लक्ष्य बना लिया। परीक्षा की तैयारी, अनुशासन और मानसिक संबल हर मोड़ पर मां सारिका बेटे की सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं। उन्होंने नींद, आराम और अपने व्यक्तिगत सपनों की परवाह किए बिना रेयांश त्यागी की सफलता में खुद को समर्पित कर दिया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने सैनिक स्कूल जैसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती। सैनिक स्कूल में दाखिला अत्यंत कठिन होता है, जहां लाखों छात्र सीमित सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिए मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का संतुलन आवश्यक होता है और रेयांश त्यागी ने यह सब खुद में सिद्ध कर दिखाया।

उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा है। रेयांश त्यागी को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad