Lyrics - भारत वंदे मारतम् जय , Bharat Vande Matram jay - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 10, 2025

Lyrics - भारत वंदे मारतम् जय , Bharat Vande Matram jay

Lyrics - भारत वंदे मारतम् जय , Bharat Vande Matram jay 

भारत वंदे मारतम् जय, भारत वंदे मातरम्।। 

भारत वंदे मातरम् जय, भारत वंदे मातरम्।। 

रुक ना पाए तू्फानों में, सबके आगे बढ़े कदम 

जीवन पुष्प चढ़ाने निकले माता के चरणों में हम।। वंदे मातरम।।1।।

मस्तक पर हिमराज विराजित, उन्नत माथा माता का। 

चरण धो रहा विशाल सागर, देश यही सुंदरता का। 

हरियाली साड़ी पहने मां, गीत तुम्हारे गायें हम।। वंदे मातरम्।।2।।

नदियों की पावन धारा है, मंगल माला गंगा की। 

कमरबंद है विंध्याद्रि का, सातपुड़ा की श्रेणी की। 

सह्याद्रि का वज्रहस्त है, पौरुष को पहचानें हम।। वंदे मातरम्।।3।। 


नहीं किसी के सामने हमने, अपना शीश झुकाया है। 

जो हमसे टकराने आया, काल उसी का आया है। 

तैरा वैभव सदा रहे माँ, विजय ध्वजा फहरायें हम।। वंदे मातरम्।।4।।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad