Lyrics - हमको है अभिमान देश का , Humko he abhiman desh ka - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 11, 2025

Lyrics - हमको है अभिमान देश का , Humko he abhiman desh ka

Lyrics - हमको है अभिमान देश का , Humko he abhiman desh ka 

हमको है अभिमान देश का। 

जिसके पाँव पखारे सागर, 

गंगा भरे संवारे गागर, 

शोभित जिस पर स्वर्ग वही तो, 

शीश मुकट हिमवान देश का, 

हमको है अभिमान देश का।।1।। 

जिसके रजकण का कर चन्दन, 

झुक-झुक नभ करता पद-वन्दन, 

कली-कली का प्राण खोलता, 

स्वर्ण-रश्मि का गान देश का 

हमको है अभिमान देश का।।2।। 

कोटि बाहु में शक्ति इसी की, 

कोटि प्राण में भक्ति इसी की, 

कोटि-कोटि कण्ठों में गुन्जित, 

मधुर-मधुर जय गान देश का, 

हमको है अभिमान देश का।।3।। 

इस पर तन-मन प्राण निछावर 

भाग्य और भगवान निछावर, 

सींच खून से हम दिखेंगे, 

मुख-पंकज अम्लान देश का। 

हमको है अभिमान देश का।।4।।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad