Lyrics - चलो जवानो, बढ़ो जवानों, माँ ने हमें पुकारा है, Chalo Jawano Badho Jawano Ma ne Hame pukara h

चलो जवानो, बढ़ो जवानों, माँ ने हमें पुकारा है,

दुश्मन ने ललकारा है।।

राणा सांगा, शिव, प्रताप का विक्रम भूल नहीं जाना,

भगतसिंह के अतुल त्याग को कभी न मन से बिसराना,

झांसी की रानी का गौरव सकल देश में फैलाना,

गुरु-पुत्रों के बलिदानों की अमर कथाएं दुहराना।

बढ़ो-बढ़ो ओ सिंह सपूतों, हिमगिरि ने ललकारा है ।। 1 ।।

तेरे होते सीमाओं पर दुश्मन न आने पाये,

आ जाये तो वापस अपना शीश न ले जाने पाये,

जिधर बढ़ा तूफाँ शरमाये, सागर-पर्वत झुक जाये,

शीश जहां अर्पण हो जाये, वहां तीर्थ ही बन जाये,

भारत माँ की लाज बचाना, पहला काम हमारा है ।। 2 ।।

गंगा, यमुना, कावेरी की लहरें हमें बुलाती हैं,

राम-कृष्ण की धरती ऊपर गीता-ज्ञान सुनाती है,

उठो-उठो ज्यों पार्थ उठे, तुम वैरी को ललकार उठो,

बढ़ो-बढ़ो, ओ पार्थ बढ़ो तुम, वैरी ना बचने पाये,

भारत माँ की सेवा करना यह कर्तव्य हमारा है ।। 3 ।।

Post a Comment

Previous Post Next Post