Lyrics - एक नया इतिहास रचें , Ek Naya itihash rache hum - Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya - परम हिमालय

Param Himalaya provides NCERT solutions , notes and books for class 9, 10 , 11 , 12 physics and Our videos lecture are comprehensive and easy to understand

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 11, 2025

Lyrics - एक नया इतिहास रचें , Ek Naya itihash rache hum

Lyrics - एक नया इतिहास रचें , Ek Naya itihash rache hum 

डगर-डगर सब दुनिया चलती हम बीहड़ में पन्थ बनायें। 

मंजिल चरण चूमने आये हम मंजिल के पास न जायें। 

धारा के प्रतिकूल नाव खे एक नया विश्वास रचें हम। 

एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास।।1।। 

दूर हटाकर जग के बंधन बदलें हम जीवन की भाषा। 

छिन्न-भिन्न करके बंधन बदलें हम जीवन परिभाषा। 

अंगारों में फूल खिलाकर एक नया मधुमास रचें हम। 

एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास।।2।। 

अम्बर हिले धरा डोले पर हम अपना पन्थ न छोड़ें। 

सागर सीमा भूले पर हम अपना ध्येय न छोड़ें। 

स्नेह प्यार की वसुन्धरा पर एक नया आकाश रचें हम। 

एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास।।3।।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad